बस की ठोकर से मोटर सायकल सवार की मौत….सडक के ठिक किनारे बोर खनन से उठ रही डष्ट बनी हादसे की वजह

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

शुक्रवार की सुबह एक परिवार के लिए एक बार फिर कभी ना पूर्ति होने वाली छती लेकर आई। जहां पर घर का कमाऊ पुत्र और पिता सड़क हादसे का शिकार हो गया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेश साहू उम्र 30 वर्ष बुढार कसरा का निवासी बताया जा रहा है जो लवली शोरूम में ड्राइवर के रूप में कार्य करता था और अपने काम के लिए ही घर से निकला था कि इस दौरान लवली शोरूम के पास मुख्य सड़क पर हो रहे बोर खनन से निकल रही मिट्टी के उड़ते डष्ट के कारण सामने से आ रही बस ने उसे इतनी जोरदार ठोकर मारी की मौके पर ही उसकी मौत हो गई । जिसके बाद कोतवाली पुलिस को स्थानिय लोगों के द्वारा इसकी सूचना दी गई । जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर से तत्काल बस को अपने कब्जे में लिया । बताया गया कि डॉल्फिन बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0765 अंबिकापुर की ओर जा रही थी लगभग 09.30 बजे बैकुंठपुर बस स्टैंड से रवाना हुई थी कि इस दौरान भाडी मोड़ से पहले सामने से आ रही मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी । जिससे युवक की मौत मौके पर हो गई। पुलिस ने मृतक का पीएम करा करवा कर परिजनो के हवाले कर दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours