गर्मी और उमस भरे इस मौसम में लोग बरतें सावधानी – डॉ. प्रशांत सिंह
बैकुंठपुर।
लोग को इस गर्मी और उमस के मौसम में सवधानी बरतने की सलाह देते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा एव स्वस्थ्य डॉ. प्रशांत सिंह ने कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। उन्होने कहा कि प्यास न लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। दिन भर में लगभग 5-6 लीटर लिक्विड जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी का सेवन करें। हल्का भोजन करें, जैसे- मौसमी फल (तरबूज, खरबूज), खीरा और ककड़ी। सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें, जो पसीना सोख सकें। नायलॉन या मोटे कपड़ों से बचें। धूप में निकलने से पहले सिर को तौलिया, गमछा या टोपी से ढकें। चाय, कॉफी, शराब और कार्बाेनेटेड ड्रिंक्स (कोल्ड ड्रिंक) का सेवन कम करें, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित करते हैं। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को लू जल्दी लगती है, इसलिए उन्हें विशेष रूप से घर के अंदर रखें। यदि चक्कर, तेज सिरदर्द, उल्टी या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत छायादार जगह पर बैठें, पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

+ There are no comments
Add yours