पीड़ित परिवार से मिलने पहुॅचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल……. पुलिस ने तीन और आरोपियो को किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्सर विभिन्न घटनाओं और हादसों के बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते रहे है इसी कम्र में वो कोरिया जिले के भाजपा नेता सहित दो अन्य के खूनी संघर्ष में हुए मौत पर संवेदना व्यक्त करने बैकुंठपुर के महलपारा मृतको के निवास पर पहुॅचे उनके साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो और अम्बिका सिह देव मौजूद रहीं। कोरिया जिले के नौगई गांव में रेत माफियाओ के खूनी संघर्ष में मौत के बाद तीन की मौत के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी है।

तीन और की हुई गिरफ्तारी

कोरिया जिले के नौगई ग्राम में रात के अंधेरे में हुए खूनी संग्राम के बाद तीन लोगों की हत्या के मामले में कोरिया पुलिस ने 03 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी घटना स्थल पर होने बताए जा रहे हैं। इस तरह अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 04 आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया था। वहीं, 5 अन्य आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानो से गिरफ्तार किया जा चका है। इनके खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि 16 जून की आधी रात नौगईं गांव में आरोपियों ने रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। हादसे में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह की जल कर मौत हो गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours