विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर क्षेत्र में 11 करोड़ 56 लाख के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

Estimated read time 1 min read

जनकपुर अस्पताल को दी एम्बुलेंस की सौगात

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर विकासखण्ड में विभिन्न ग्राम पंचायतों में 11 करोड़ 56 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया, अपने दौरे पर निकले विधायक गुलाब कमरो सर्वप्रथम ग्राम पंचायत खितौली पहुचे जहाँ 1लाख 50 हजार की लागत से शेड निर्माण का भूमिपूजन का भूमि पूजन किया इसी दौरान ग्राम पंचायत लाखनटोला- में भी 1 लाख 50 हजार की लागत से शेड निर्माण का भूमिपूजन किया -ग्राम पंचायत सगरा-शेड निर्माण का भूमिपूजन-1.50 लाख के साथ, ग्राम पंचायत फुलझर- शेड निर्माण कार्य -ग्राम पंचायत मन्नौड़-सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य लागत एक लाख 50 हजार का भूमिपूजन किया

11 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत शेरी-में बहुप्रतीक्षित शेरी -तरतोला मार्ग लागत 11 करोड़ 48 लाख 38 हजार का भूमिपूजन किया इस मार्ग के बनने से वासियो को बहुत लाभ होगा


पहली बार विधायक निधि से मिली एम्बुलेंस


विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर- समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस व शव वाहन की सौगात दी ,ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से एम्बुलेंस की सौगात दिया हो, एम्बुलेंस मिलने से क्षेत्र को लोगो मे खुसी का माहौल है, वही इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा

लोगो की सुनी समस्याएं,किया निराकरण


विधायक ने क्षेत्र में जनसंर्पक कर लोगो की समस्याओं को सुना साथ ही मौके पर समस्याओं का निराकरण किया, उल्लेखनीय है कि विधायक गुलाब कमरो जी के द्वारा लगातार क्षेत्र में जन सम्पर्क कर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है साथ ही क्षेत्र को विभिन्न प्रकार की सौगात भी दी जा रही है

देवगुड़ी निर्माण हेतु 6 लाख की स्वीकृति


सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर अनुसूचित जनजातियों के श्रद्धा/पूजा स्थलों (देवगुड़ी) निर्माण हेतु 6 लाख की मिली स्वीकृति है जिसमे देवगुड़ी निर्माण-नागपुर-1लाख,देवगुड़ी निर्माण-लालपुर-1लाख,देवगुड़ी निर्माण-रजौली-1लाख,देवगुड़ी निर्माण-सुंदरपुर-1लाख,देवगुड़ी निर्माण-जनकपुर-1लाख एवम देवगुड़ी निर्माण-माड़ीसरई हेतु 1 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours