गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष में आषाढ़ पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान

Estimated read time 1 min read

बैकंठपुर।

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की घोषणा के संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक देशभर में समरसता संकल्प अभियान संचालित किया जाएगा। यह अभियान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं नगर स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, सेवा, सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक थे। उनका बेगमपुरा का दर्शन सामाजिक समानता, सम्मान और भेदभावमुक्त समाज की प्रेरणा देता है। उन्होंने जातिगत भेदभाव, सामाजिक विषमता एवं अन्याय के विरुद्ध सामाजिक समरसता और आत्मसम्मान का संदेश देकर करोड़ों लोगों के जीवन में नई चेतना का संचार किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours