नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक में बनी रणनीति

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सांस्कृतिक भवन बैकुंठपुर में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदले, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, कपिल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, सत्कार प्रकोष्ठ जिला संयोजक भानूपाल मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक उपस्थित रहें।

संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल ने कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जनसम्पर्क कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। उन्हांेने कहा कि, अभी से पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनसम्पर्क अभियान प्रारंभ कर बूथ स्तर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करें, ताकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में सफलता मिले।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पार्टी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करे तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं, कार्यकर्ताओं के मेहनत, निष्ठा और जनसंपर्क के बल पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन कार्याे को बूथ, शक्ति केन्द्र एवं मंडल स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाता है।
बैठक में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, महिला मेार्चा जिला मंत्री आंचल सिंह, झुग्गी झोपड़ी जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जय चक्रधारी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र चक्रधारी, आईटी सेल जिला संयोजक हरिआमे साहू, मंडल उपाध्यक्ष संतोष राजवाड़े, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, सुवेज अहमद, अवधेश सिंह, शहिद असरफी, रंजीत विष्ट, दीपा साहू, सरिता गुप्ता, शीला मिश्रा, आशादेवी, पुष्पा पाल सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

शिवपुर-चरचा में भाजपा की चुनावी बैठक

बैठक मे संभागीय प्रभारी अवधेश चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश बसंत राय, कपिल जायसवाल जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, ओसीबी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, पूर्व नपाध्यक्ष कुंती चक्रधारी, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा सहित नगरीय निकाय के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours