पाण्डोपारा-झिलमिली साइड के स्टोर में 50 लाख की हुई चोरी में कोरिया पुलिस का खुलासा…..चार आरोपी समेत सामना बरामद
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के थाना पटना क्षेत्र अर्तगत टीएमसी पाण्डोपारा-झिलमिली साइड के स्टोर में 50 लाख रुपये की हुई चोरी का खुलासा करते हुए कोरिया पुलिस ने किया है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 22.08.2026 की रात्रि करीब 01.34 बजे थाना पटना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी की झिलमिली साइड के स्टोर में हुई चोरी हुई थी। मामले में प्रार्थी श्यामल मैती पिता अभिमन्यु मैती उम्र 38 वर्ष, निवासी एमएलए नगर, बैकुंठपुर जोकि टीएमसी पाण्डोपारा परियोजना में प्रोजेक्ट मैंनेजर के पद पर कार्यरत हैं, के द्वारा 24.08.2026 को शिकायत दिया गया था कि टीएमसी झिलमिली साइड के स्टोर से कोयला उत्खनन में उपयोग होने वाली मशीनों के तांबा, पीतल एवं कांसा धातु से निर्मित विभिन्न पार्टस चोरी हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है कि रिपोर्ट पर थाना पटना अपराध क्रमांक 228/2026 धारा 331(4), 305 (ए), 61, 317, 111 भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देश पर थाना पटना एवं सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों एवं चोरी हुए माल की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें तलब कर पूछताछ की गई। सघन पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई व यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा 09-10 के ग्रुप में 21-22.08.2026 की दरम्यानी रात टीएमसी का स्टोर के छत का सीट को उखाड़ के एसईसील के मशीन के मंहगे पार्टस (तांबा, पीतल, कांस के धातु इत्यादि के बने पार्टस) कीमती 50 लाख रूपये के किये थे। जो सीसीटीवी फुटेज से जानकारी हुआ कि इतनी सामान चोरी हुआ है।
आरोपियों द्वारा सामानों को चोरी करने के बाद एक दिन बड़सरा जंगल में छिपा कर रखे थे। दूसरे दिन चरचा निवासी अब्दुल वासिब उर्फ गोलू के पास विक्री किये थे। कबाड़ी द्वारा अपने वाहन से सामानों को लाया था आधा सामान घर में रखा था आधा सामान अन्य कबाड़ी को बिक्री कर दिया है। आरोपियों के निशादेही पर कबाड़ी गोलू के कब्जे से उक्त सामान तांबा, पीतल, कांस के धातु इत्यादि के बने मंहगे पार्टस करीब 40 लाख रूपये का बरामद किया गया है साथ ही आरोपियों से 03 नग तलवार जो घटना के समय मारने हेतु रखे थे, टार्च मोबाईल एवं नगदी 1500 रूपये बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा रात्रि में झिलमिली पाण्डोपारा साइड पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया तथा चोरी किए गए धातु के पार्ट्स को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने की योजना बनाई गई थी।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
(01) किशन कुमार पिता राजेन्द्र, उम 24 वर्ष, (02) मंगलराम उर्फ गोलू, पिता रव० जनक राम बसोर, उम 24 वर्ष, (03) करन, पिता चंद्रप्रसाद बसोर, उम्र 24 वर्ष, (04) अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां, पिता अब्दुल कमाल, उम 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम निवासी घुटरी दफाई, थाना चरचा, एंव ग्राम पूटा थाना पटना जिला कोरिया। आरोपियों को 27.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना पटना, चरचा बैकुंठपुर में चोरी का पूर्व आराधिक रिकार्ड है। प्रकरण में चोरी गए आधे से ज्यादा माल की बरामदगी की जा चुकी है। चोरी हुए शेष माल एवं अन्य आरोपियों की पतासाजी एवं अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में भी विवेचना जारी है।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की जब्ती कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशा सेन, राजेश साहू एवं थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रकरण की विवेचना एवं कार्यवाही में सायबर सेल की टीम प्रभारी निरीक्षक अमोल खलखो, अरविंद कौल, अमरेशा ठाकुर, शिवम सिन्हा, सजल जायसवाल, राघवेन्द्र पुरी, राजेश रगड़ा, अमल कुजूर, राजाराम राठिया, इन्द्रजीत सिंह, सत्येन्द्र तिवारी, संदीप साय, अजित राजवाड़े, दिकेश्वर, आकाश एवं सैनिक विकास सिंह, राजेश का आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं जब्ती कार्रवाई में अहम सहयोग रहा। पुलिस टीम की तत्परता एवं समन्वित कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा होने से आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा एवं विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
आमजन से पुलिस अधीक्षक ने किया अपील
कोरिया पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने आमजन से अपील की है कि अपराध एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम में पुलिस का सबसे बड़ा सहयोग आमजन से प्राप्त होने वाली सूचना है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। थाना पटना पुलिस द्वारा चोरी एवं चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।




+ There are no comments
Add yours