धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़, मंदिरो में कई आयोजन
बैकुंठपुर।
जिले भर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्ति-भाव से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में भारी भीड़, भजनों की गूंज और रंग-बिरंगी सजावट ने इस पर्व को और खास बना दिया। जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले कई भक्तों ने अर्धरात्रि में ही व्रत का पारण करेंगे। वहीं कुछ भक्त सुबह भी जन्माष्टमी व्रत का पारण करेंगे। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने बताया कि रात 12 बजे से जन्माभिषेक और तिथि पूजा हुई।







+ There are no comments
Add yours