कुदरगढ़ जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियत्रित होकर पलटी……..एक गंभीर……11 को चोट
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के बिसुनपुर के पास के पेंड्रा जिले से कुदरगढ़ धाम जा रही था सुबह पिकअप लगभग 09 बिसुनपुर पेट्रोल पंप के पास तालाब के मोड पर अंयंत्रित होकर पलट गया । दूर्घटना के समय पिकअप में महिला से लेकर पुरुष और बच्चे सहित 12 श्रद्धालु सवार होने की बात कही जा रही है। दूर्घटना में 11 लोगो को मामूली चोट आई है जबकि एक बच्ची जिसका नाम साक्षी बताया जा रहा जिसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल बैकुंठपुर के लाया गया।
दुर्घटना में 8 से 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक 17 साल की बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही चरचा पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पेंड्रा से मां कुदरगढ़ी के दर्शन के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


+ There are no comments
Add yours