जिले में हुये गौ हत्या के अज्ञात 05 आरोपी कायमी के 30 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिला के चौकी पोड़ी बचरा थाना बैकुंठपुर क्षेत्र में हुये गौ हत्या के मामले में चौकी पोड़ी बचरा पुलिस एवं सायबर सेल बैकुंठपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के उपरांत मात्र 30 घण्टे के अंदर 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है। मामले में मिलीजानकारी के अनुसार 26.09.26 को ग्राम पोड़ी कंवरपारा के पीछे गड्ढे खेत में गौ वंश का अवशेष मिलने पर प्रार्थिया सरपंच सुशीला पति जय प्रकाश सिंह निवासी पोड़ी बरपारा चौकी पोड़ी बचरा थाना बैकुंठपुर की रिपोर्ट पर चौकी पोड़ी बचरा थाना बैकुंठपुर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 325 बीएनएस, पशु परिरक्षण अधि.2004 की धारा 04 कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड, सायबर सेल एवं चौकी पोड़ी बचरा प्रभारी तथा समस्त स्टाफ के द्वारा टीम भावना से कार्य करते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु समन्वित रूप से कार्यवाही करते हुये उपलब्ध साक्ष्य एवं तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करते हुये आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिये लगातार प्रयास की जा रही थी। विवेचना के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान आरोपी 01. संजय कुमार कुर्रे, 02. धर्मेन्द्र कुर्रे 03. सुभाष कुर्रे, 04. विक्की उर्फ अमन कुमार कुर्रे सभी निवासी पोड़ी बैरडांड एवं एक अन्य नाबालिक आरोपी को तलब कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर समी मिलकर घटना करना कबूल किये हैं, जिनके कथन लेकर गवाहों के समक्ष गौ मांस के अवशेष व अपराध में प्रयुक्त आला जरब टांगी एवं चाकू को आरोपियों के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को वैधानिक रूप से 28.09.26 को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 5 व 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 की धारा परिलक्षित होने पर जोड़ी जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष दिनांक 29. 09.26 पेश किया गया है, जहां से न्यायालय के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के मात्र 30 घण्टे के अंदर ही 05 आरोपियों को गौ मांस एवं घटना में प्रयुक्त टांगी व चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक आरोपी नाबालिक है। इस संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी लवांग सिंह, एल सी कश्यप, सुनील कुमार साहू, चालक सूरज यादव, अजय कुमार सिंह, सैनिक राजकुमारी एवं चौकी के अन्य स्टाफ व सायबर सेल बैकुंठपुर के प्रभारी अमोल खलखो, सजल जायसवाल, अमरेशा नंद ठाकुर ,राजेश रगड़ा, अमल कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। कोरिया पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, पशु क्रूरता जैसे अपराधों के विरूद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours