वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तीसरे चरण में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता कल
बैकुंठपुर।
कांग्रेस पार्टी और उसकी महिला इकाई द्वारा हाल के दिनों में वोट चोरी और महिलाओं/बेटियों के मुद्दों को लेकर विभिन्न राज्यों और स्तरों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस व विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, कोरिया द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की जा रही है।
पत्रकारवार्ता में एआईसीसी पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत एवं पीसीसी पर्यवेक्षक, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम की उपस्थिति में होगा।
श्री गुप्ता ने बताया कि पत्रकारवार्ता में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं एवं वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही, 01 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रैली की तैयारियों एवं अभियान के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।




+ There are no comments
Add yours