कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
राजीव भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया स्मरण
बैकुंठपुर।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी नई दिल्ली स्थित राजघाट शक्ति स्थल पहुंचकर भारत की आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ कोरिया जिले के कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे।
वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण, देश की एकता एवं अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान और समर्पण को स्मरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




+ There are no comments
Add yours