तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा 19 नवंबर दिन गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा लखनपुर क्षेत्र में शिविर लगाकर 97 लोगों का कोरोना सैम्पल लिया गया जांच उपरांत 5 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य अमला से मिली जानकारी के मुताबिक 66लोगों का एंटीजन मेथड तथा 21 लोगों का आरटी पीसीआर मेथड से सैंपल लिया गया एंटीजन मेथड से लिए सैम्पल में जांच उपरांत लखनपुर वार्ड क्रमांक 3 में दो महिलाएं लखनपुर वार्ड क्रमांक 8 में एक पुरुष एक महिला सहित ग्राम बेलदगी में एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य अमला के द्वारा चार लोगों को होम आइसोलेट कर एक व्यक्ति को उपचार के लिए जुनाडीह स्थित कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा के द्वारा दी गई है।
as

+ There are no comments
Add yours