तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निम्हा के मउहारी पारा में माह भर से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है साथ ही पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए जूझना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि बाड़ी में फुलवारी लगी हुई है लेकिन माह भर से लाइट की आंख मिचौली से साग सब्जी मर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम निम्हा के मउहारी पारा में 2 वर्ष पूर्व 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद 15 दिवस पूर्व 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था लेकिन 2 दिन बाद ही ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से स्थिति जस की तस बनी हुई है संबंधित विभाग को इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार देने के बावजूद आज तक ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य नहीं किया गया है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है बिजली महीने भर से आंख मिचोली कर रही है उसके बाद भी बिजली बिल निरंतर आ रहा है ग्रामीणों ने कहा है कि जब बिजली जली ही नहीं है तो बिजली बिल क्यों भेजा जा रहा है जबकि माह भर से बिजली आपूर्ति ठप है वही कुछ पारों में लो वोल्टेज है जिससे मोटर भी नहीं चल पा रहे हैं लगभग 400 की आबादी वाले इस गांव में माह भर से ट्रांसफार्मर खराब है जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल 23 केवी के जगह 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
वहीं सरपंच पति जय सिंह को रूम ने बताया कि मैंने इसकी कई बार सूचना फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारी को दी है लेकिन 15 दिन से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है तत्काल ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की गई है अन्यथा कार्यालय घेराव करने को बाध्य होंगे
as

+ There are no comments
Add yours