पचीरा टोल प्लाजा से 20 कि.मी. के सर्कल पर बसे लोगों को मिलेगी रियायत- कलेक्टर

Estimated read time 1 min read

पचीरा स्थित एनएच43 पर स्थापित किये गये टोल प्लाजा में व्याप्त अव्यवस्थाओं के निराकरण हेतु कलेक्टर ने ली बैठक

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

विगत कुछ दिनों पूर्व ही सूरजपुर-अम्बिकापुर एनएच मार्ग पर स्थापित किये गये टोल प्लाजा में शुरूआती दिनों से ही स्थान एवं कर्मचारियों के रवैये को लेकर विवाद होता आया है, इस बीच जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के द्वारा जिला प्रषासन को इस संबंध में अवगत कराया गया। कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा 28 नवंबर तक टोल प्लाजा में व्याप्त अव्यवस्थाओं के निराकरण का आष्वासन दिया गया था। जिसके संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेष कुकरेजा की उपस्थिति में स्थानिय जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं टोल प्लाजा एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वाई.बी.सिंह के साथ बैठक की गई। बैठक में टोल प्लाजा को लेकर अव्यवस्था पर बिन्दुवार चर्चा की गई। जिसमें सर्वप्रथम कलेक्टर के निर्देष पर एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने टोल प्लाजा के संबंध में प्राप्त गाईडलाइन की जानकारी दी।

जिसमें बताया गया कि गाईडलाइन अनुसार विभिन्न रियायतों का प्रावधान है, जिसमें से एक टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के सर्कल पर बसे हुए लोगों को रियायत बतौर 275 रूपये का पास मुहैया कराकर लाभ दिया जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त 20 किलोमीटर के बाहर बसे लोगों को टोल प्लाजा से जाने एवं 24 घण्टे के अंदर वापस आने पर 25 प्रतिषत की छुट दिये जाने का भी प्रावधान है।  बैठक में चर्चा के बाद कलेक्टर ने 20 किलोमीटर के सर्कल पर बसे जिले के लोगों को नियमानुसार रियायत देना सुनिष्चित करने कहा है।  इसके साथ ही टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के गलत रवैये को लेकर फटकार भी लगाई और मर्यादित व्यवहार के साथ नियमानुसार कर वसूली करने के निर्देष दिये हैं।

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित पत्रकारों से सुझाव आमंत्रित किये गये जिसमें एक स्वर में टोल प्लाजा का स्थान बदलने का सुझाव दिया गया एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जिस स्थान पर टोल प्लाजा लगाया गया है, वह नियम विरूद्ध है, एवं आमजनों को नियमित दिनचर्या के लिए भी टोल टेक्स देना पड़ रहा है। इस हेतु कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को टोल प्लाजा के स्थापन स्थान संबंधीत स्पष्ट लेख करते हुए पत्र प्रस्तुत करने कहा है, जिसके बाद शासन को इस ओर उचित पहल हेतु जिला प्रषासन से पत्र प्रेषित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेष कुकरेजा ने टोल कर्मीयों की पहचान हेतु उन्हें निर्धारित युनिफार्म पहनने एवं नेमप्लेट लगाने कहा है।

जिसे सुनिष्चित करने कलेक्टर ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देषित किया है। इस दौरान बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, उपाध्यक्ष रितेष गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेष राजवाडे़, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर एन.एन.मोटवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष राठौर, संयुक्त कलेक्टर षिवकुमार बनर्जी, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया, एनएच विभाग के अधिकारी, तहसीलदार नंदजी पाण्डेय, टोल प्लाजा प्रबंधक व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours