तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत कल एक दिसम्बर से पूरे प्रदेश भर में हो रही है। कोरिया जिले में 33 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू और सुव्यवस्थित ढंग से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इसमें 06 नए उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं जिससे किसानों को धान विक्रय करने में सुविधा होगी। इसमें 6 नये स्वीकृत धान उपार्जन केंद्र बड़ेकलुआ, तरगवां, कुंवारपुर, रामगढ़, बंजी एवं कौड़ीमार्ग शामिल हैं। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले में इस वर्ष 24 हजार 426 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष से पंजीकृत किसानों की संख्या में 5 हजार 802 किसानों का इजाफा हुआ है।
धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी कलेक्टर श्एसएन राठौर के निर्देश अनुसार सभी राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए सूचना एवं आवश्यक जानकारी से संबंधित पोस्टर लगायो जा रहे हैं। किसानों के बैठने के लिए छाया की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, नमी मापक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स एवं सेनीटाइजर सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री राठौर के निर्देश अनुसार दूर-दराज से आने वाले किसानों के लिए बिहान की महिलाओं द्वारा कैन्टीन लगाई जायेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश में खेती-किसानी को बढ़ावा देने वाली नीतियों से किसानों में अदिक फसल लेने की रूचि बढ़ी है। राज्य शासन की कृषि ऋण माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना आदि के परिणाम मूलक कोरिया जिले में पिछले वर्षों की तुलना में 5 हजार 802 किसानों की बढोतरी हुई है। जिले में नए उपार्जन केन्द्र बढ़ने से किसानों को धान बेचने में सुविधा होगी।
as

+ There are no comments
Add yours