तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ एवं सी.जे.एम. एवं प्रभारी सचिव श्रीमती छाया सिंह के निर्देशन में जिला चिकित्सालय सूरजपुर के साथ समन्वय बनाकर जिला चिकित्सालय परिसर के सभा कक्ष में विश्व एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सी.एम.एच.ओं डॉ. आर.एस.सिंह, सिविल सरजन सह अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की, जिला चिकित्सालय नोडल अधिकारी डॉ. विद्याभूषण टोप्पो, पैरालीगल वालेंटियर सत्य नारायण एवं उमेश कुमार राजवाड़े उपस्थित रहे। उक्त कार्यकम में डॉ. आर.एस.सिंह ने बताया की एड्स एक लाईलाज बिमारी है जिसके चपेट में ज्यादातर ट्रक ड्रायवर, रेड लाईट एरिया में आने जाने वाले व्यक्ति एवं चिकीत्सक आते हैं पहले सिर्फ महानगरों में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती थी लेकिन अब ग्रामिण क्षेत्र में भी इसके मरीज मिलते है। उन्होने एड्स से ग्रसित व्यक्यिों के लक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा इस संक्रामक बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है, एवं चिकित्सकों से अपील की ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जागरूकता फैलाए एवं ब्लड बैंक, एमरजेंसी वार्ड व डिलीवरी वार्ड में कार्यरत कर्मचारी ग्लब्स लगाकर ही अपना कार्य करें जिससे इस संक्रामक बीमारी से बचा जा सकता है। डॉ. शशि तिर्की ने कहा एड्स एक गंभीर बीमारी है बचाव ही इसका एक मात्र ईलाज है, उन्होने एड्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह एक संक्रामक बीमारी है जो असुरक्षित यौन संबंध, सीरींज के दोबारा उपयोग करने , एवं बिना टेस्ट के ब्लड एक्सचेंज करने जैसे कारणों से संक्रमण का खतरा रहता है। डॉ . विद्याभूषण टोप्पो ने एड्स के टेस्ट एवं बचाव के लिए जिला चिकीत्सालय में की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकरी दी। उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक , कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
as

+ There are no comments
Add yours