जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर में प्रवेश हेतु आवेदन 15 दिसम्बर तक

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा बैकुण्ठपुर में कक्षा 6 वीं तथा कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है। 5 वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को तथा कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी 2021 को किया जाएगा। कलेक्टर एसएन राठौर ने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा प्रधान पाठकों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल कराने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत एक आवासीय विद्यालय है। जिसमें कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की आवासीय शिक्षा दी जाती है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours