मुवावजे को लेकर किसानों ने जिला कलेक्टर के समक्ष पेश किया अर्जी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

बीते ३ दिसंबर को ज प क्षेत्र के ग्राम लोसगा बांध प्रभावित किसानों ने जिला कलेक्टर को मुवावजा दिलाये जाने बाकायदे क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रीतम राम के मौजूदगी में मांग करते हुए अर्जी पेश किया है। ग्रामीणों का कहना है वर्ष १९७९ ई में ग्राम पंचायत लोसगा के चुल्हट नदी में उद्गम स्थल पर सिंचाई विभाग द्वारा बांध बनाये जाने उपक्रम आरम्भ किया गया था। बांध के डुबान क्षेत्र एवं नहर के लिए किये गये अधिग्रहीत भूमि के भू -स्वामियो को मुवावजा दिये जाने विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप करार किया गया था लेकिन तकरीबन ४१ वर्ष बीत जाने तथा पूर्व के करीब तीन चार जिला कलेक्टरो को आवेदन देने के बाद भी किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाया है । ग्राम वासियों के पेश आवेदन के मुताबिक जिला कलेक्टर ने प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दिलाये जाने आश्वासन दिया है। आवेदन पेश करने के दौरान रामसाय,कलम साय,मोहरू राम,हरीलाल लकड़ा, कृष्ण प्रकाश लकड़ा, परसों यादव, सुरेश खलखो राजेन्द्र तिर्की रामनारायण रंजीत लकड़ा मंगल साय शामिल रहे। प्रभावित किसानों में कुल ५९ लोगों का नाम मुवावजेदारो के फेहरिस्त में शामिल हैं

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours