राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभावितों ने मुवावजा दिलाये जाने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

ज प उपाध्यक्ष अमीत‌ सिंह देव के नेतृत्व में ५ दिसम्बर को ग्राम पंचायत रजपुरीकला के राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभावित भू-स्वामियो ने अधिग्रहीत भूमि के मवावजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। प्रभावितों के ज्ञापन पर गौर करते हुए जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दूर भाषा के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े प्रभावितों के सूची का अवलोकन करते हुए मुवावजा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ब्लाक लखनपुर के ग्राम रजपुरीकला राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्बध ५४ प्रभावित भू-स्वामियो में से कुल ४ प्रभावित भू-स्वामियो का ही मुवावजा राशि स्वीकृत हुआ है। जिसे लेकर अन्य शेष प्रभावित जमीनदार पेशोपेश की स्थिति में फंसे हुए हैं। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से सिरकोतगा ग्राम पंचायत के उपसरपंच सत्येन्द्र राय रजपुरीकला सरपंच विनोद कुमार सिंह प्रभावित ग्रामवासी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours