तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रमुख, पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि प्रमुख राकेश जैन अपने एक दिवसीय प्रवास पर 9 दिसंबर बुधवार को कोरिया जिले का जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के जामपारा शिव मंदिर प्रांगण में पर्यावरण गतिविधियों को लेकर आर एस एस के स्वय सेवको को संबोधित करेंगे। इस दौरान बताया जा रहा है कि राकेश जैन बिलासपुर से बैकुंठपुर पहुंचेंगे । इसके उपरांत सरगुजा में 11 और 12 को तो रायगढ़ में 13 एवं 14 व 15 तारीख को कोरबा में कई बैठक में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours