कोरिया जिले के हरचौका से पर्यटन रथ यात्रा एवं विशाल बाईक रैली का आयोजन ………. हरचौका से टेमरी तक होगी बाइक रैली

Estimated read time 1 min read

राम वन गमन  पर्यटन परिपथ 

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

राज्य शासन की मंशानुरूप राम वन गमन पथ पर पर्यटन रथ यात्रा और विशाल बाईक रैली का आयोजन 14 दिसंबर को किया जा रहा है। जिले के विकासखण्ड भरतपुर के हरचौका से सुबह 8 बजे सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो की उपस्थिति में पर्यटन रथ यात्रा व बाइक रैली का शुभारंभ होगा। कोरिया जिले की सीमा टेमरी तक पर्यटन रथ यात्रा एवं बाईक रैली का आयोजन किया जायेगा। जहां संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक अंंबिका सिंहदेव की मौजूदगी में कोरिया जिले से नेतृत्व  सूरजपुर जिले को सौंपा जायेगा। कलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 


हरचौका से कोरिया जिले की सीमा टेमरी तक होगी बाइक रैली

पर्यटन रथ यात्रा एवं बाईक रैली का आयोजन राम वन गमन परिपथ पर हरचौका-घाघरा-छत्तौड़ा-गांगीरानी-सोनहत-देवगढ़ के नानभान से कोरिया जिले की सीमा टेमरी के करौंदामुड़ा नाला तक होगा। तत्पश्चात टेमरी से कोरिया जिले के बाइकिंग समूह द्वारा सूरजपुर जिले के बाइकिंग समूह को नेतृत्व हस्तांतरण किया जायेगा। पर्यटन रथ यात्रा व बाइक रैली को भक्तिमय बनाने यात्रा के चिन्हांकित प्रत्येक विश्राम स्थल पर रामायण पाठ, लोकगीत की प्रस्तुति जारी रहेगी। प्रत्येक विश्राम स्थल से नया बाइकिंग समूह रैली में शामिल होगा और विश्राम स्थल में रैली पहुंचने के समय से 30 मिनट पूर्व से कार्यक्रम संचालित होगा। कलेक्टर श्री राठौर ने इस कार्यक्रम में शामिल होने जिले के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है। 

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours