जनता कुर्सी बनी अबूझ पहेली । खरीदी में अध्यक्ष की ” हां ” C M O की ” ना ” !

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

कभी प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत का स्थान रखने वाला क्षेत्र आज अपने अनोखे काम की वजह से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आम जनता को ध्यान में रख कर नगर पंचायत खोंगापानी में विभिन्न जगहों पर कुर्सी को लगवाया गया था। परंतु कुछ समय में ही कुर्सी के टूटने की वजह से सुर्ख़ियों में आने के कारण नगर पंचायत इससे पल्ला झाड़ते नजर आ रहा है।


बिना प्रकिया के खरीदी :-

नगर पंचायत खोंगापानी में लगभग 80 कुर्सी लगी हुई है। इस सम्बन्ध में नगर पंचायत खोंगापानी के अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने बड़ी बेबाकी से कहा कि हमारे द्वारा अध्यक्ष निधि से लगवाया गया है। मगर कुर्सी में नाम के साथ निधि का उल्लेख नहीं होने पर उनका कहना है कि बहुत जगह निधि का उल्लेख नहीं रहता मगर यह कुर्सी हमारे द्वारा ही खरीदी गयी है। क्वालिटी अच्छी है परंतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसे तोड़ दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाया गया है।

C M O अनजान :-

बहुचर्चित कुर्सी खरीदी मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का एक पत्र सामने आया है। इसमें इन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखे प्रतिवेदन में कहा है कि आर. टी .ओ. चेकपोस्ट से लेकर खोंगापानी में पहुँच मार्ग पर आर .सी. सी .बेंच स्थापना का कोई कार्य आदेश नहीं दिया गया है। इस मामले में जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता चौहान से बात कि तो उन्होंने कहा कि यह सही है कि उक्त कार्य के लिए कोई कार्य आदेश नहीं दिया गया है जब कार्य आदेश नहीं दिया तो भुगतान का सवाल नहीं उठता । फिलहाल सामान चोरी या गुम होने पर बवाल बहुत होता रहा है परंतु सामान आने व उपयोग होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी का यह कहना मुझे नहीं मालूम “अध्यक्ष जाने ” कहीं ना कहीं आपसी मतभेद को प्रदर्शित करता है। जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को चुकाना होगा !

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours