सर्दी का सितम जारी, प्रशासन जिले में ठंड का कहर प्रशासन संवेदनहीन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


आदिवासी बहुल जिला कोरिया में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को भीषण ठंड के कारण ठिठुरते हुए देखा जा सकता है किंतु प्रशासन का ध्यान इन दिनों इस पर गया ही नहीं । दरअसल इन को ठंड से निजात के लिए मदद की दरकार नजर आ रही है केवल यही नहीं बल्कि शहरी इलाकों में कई फुटफातों पर ऐसे ही नजारा आम है

जहां लोग जुगाड़ के साधनों से अपनी काया को गर्म करते नजर आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह से कोरिया जिले के विभिन्न स्थानों पर पारा 8 डिग्री से नीचे जा चुका है। इसके बावजूद जिला प्रशासन नेें लगता है इस बार गरीबों ने अपनी आंखें फेर रखी है। ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों देखने को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आ रहा है।

इन दिनों शहर सहित ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी जुगाड़ से कचरा टायर या फिर अन्य सामानों को इकट्ठा कर अपने शरीर से ठंड भगाने का प्रयास करते नजर आते हैं। सर्दी का सितम इन दिनों जिस तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए आगामी पखवाड़े में लोगों के लिए खासी मुश्किलें खड़ी होती नजर आ रहीं हैं ।

भला हो कि दिन में कि सूर्य देवता लोगों को राहत देने पहुंच जा रहे हैं अन्यथा लोगों का क्या हाल होता है यह समझ पाना कठिन नहीं है । गरीबों को अलाव का सहारा देने के लिए नगरीय प्रशासन भी इन दिनों गंभीर नजर नहीं आ रहा है बैकुण्ठपुर नगर पालिका के अधिकारियों के दावों की पोल उस समय खुलती नजर आई जब अधिकारियों ने दावा किया कि बैकुण्ठपुर में कई स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours