आंबा कार्यकर्ता व मितानिन घर-घर जा बीमारो को कर रही कोरोना जांच के लिए प्रेरित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा इससे बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को कोरोना जांच कराने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जागरुकता अभियान की सार्थकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन द्वारा जिम्मेदारी निभाई जा रही है।


इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज खलखो ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले भर में घर-घर जाकर सर्दी-खांसी व बुखार समेत कोरोना के अन्य लक्षण वाले लोगों को जांच के लिए प्रेरित कर रही है। सतर्कता के साथ जिले के गांव-गांव में लोगों को कोरोना जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान किसी में कोरोना के लक्षण पाए जाने की स्थिति में संबंधित का त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।


सीएमएचओ डां रामेश्वर शर्मा ने बताया, जागरुकता अभियान में लगी टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह खुद भी एहतियात बरतें और मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का पालन करने तथा बार-बार साबुन से हाथ धोने के लिए लोगों को भी प्रेरित करें। इन्हीं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत व नगरपालिका क्षेत्र में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


उन्होने बताया जिले में सर्दी-खांसी, बुखार तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों तक पहुंचकर उन्हें कोरोना जांच के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि यदि कोई कोरोना पाजिटिव पाया जाए तो समय पर उनका इलाज किया जा सके। राहत की बात यह है कि ठंड के मौसम में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी है। इन दिनों पाजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट दिख रही है।


स्वाथ्य विभाग द्वारा लगातार यह अपील की जा रही है कि कोरोना से बचाव के लिए लोग मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनेटाइज करें तथा दो गज की दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। इसके अलावा सचेत किया जा रहा है कि विशेषकर 50-60 वर्ष की आसपास आयु के बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जाए। इसी तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले भर में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना जांच कराने हेतु प्रेरित कर रही हैं। इस दौरान कुपोषण के साथ ही डेंगू, मलेरिया और पीलिया से ग्रसित लोगों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है, ताकि समय पर उनका भी समुचित उपचार किया जा सके

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours