जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में पवई फॉल में एक बार फिर सैलानियों की आमद

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज

बलरामपुर जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट  में एक पवई फॉल में एक बार फिर 1 जनवरी को सैलानियों का जनसैलाब उमड़ेगा। एक ओर जहां पवई फाल जिले वासियों के लिए सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है वही यह प्रशासनिक उपेक्षा का भी शिकार है। जिला प्रशासन को इसे विकसित करने के लिए पहल किए जाने की आवश्यकता है। 

                        जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम पंचायत खड़िया दामर से लगे घने जंगल और पहाड़ के बीच पवई फाल स्थित है। यहां की नैसर्गिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पवई फाल चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा है जो इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। यहां बलरामपुर रामानुजगंज जिले से हजारों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते ही हैं वही दूसरे राज्यों एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से भी यहां पिकनिक मनाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। आने वाले नए वर्ष के आगाज में यहां पर्यटकों का जनसैलाब उमड़ेगा ही वही 25 दिसंबर से ही यहां पिकनिक मनाने वालों की संख्या में भारी इजाफा हो जाएगा। पवई फॉल जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट होने के बाद भी इसे विकसित करने की कोई सार्थक पहल आज तक नहीं की गई जिससे यहां आने वाले लोगों में मायूसी भी रहती है।

100 फीट ऊपर से गिरता है झरना- पवई फाल में सबसे बड़ा आकर्षण झरना है जो करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरता है झरना के नीचे चनान नदी बहता है। झरना गिरने के बाद जो से फुहारे निकलते हैं भीषण गर्मी में भी यह लोगों को ठंडक का एहसास दिलाता है।

पहुंचने में होती है थोड़ी कठिनाई- पवई फॉल को तो प्रसिद्धि मिली है लेकिन यहां सुविधाओं का भारी अभाव है पवई फल प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है बुनियादी सुविधा विकसित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आज तक कोई पहल ही नहीं की गई वन विभाग द्वारा कुछ दूरी तक तो कच्ची रोड का निर्माण कर दिया गया है परंतु अभी आधा किलोमीटर पगडंडी रास्ते होने कारण अपने वाहन को खड़ा करके पिकनिक मनाने वाले लोग पैदल जाते हैं।

सेल्फी लेना एवं पहाड़ पर जाना हो सकता है खतरनाक- झरना के नीचे गहराई का पता आज तक नहीं चल सका है ऐसे में यहां सेल्फी लेना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है वहीं पहाड़ के ऊपर जाना भी खतरनाक है ऐसे में यहां जाने वाले लोगों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।

इस संबंध में गेम रेंजर सेमर सोत अभ्यारण जोगेश्वर पैकरा ने बताया कि रास्ता एवं बैठने की व्यवस्था के बनाए जाने के लिए 5 लाख की स्वीकृति मिली है जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours