मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए चिरमिरी के स्लम क्षेत्रों में 1600 से भी अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से चिन्हांकित स्लम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक कुशल चिकित्सकों द्वारा 1600 से भी अधिक मरीजों की नि शुल्क जांच कर दवाईयां दी गई हैं।
स्लम क्षेत्रों में मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट आम जन के लिए वरदान साबित हो रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट से अब तक कुल 29 कैंप लगाये गये हैं। जिसमें 368 लोगों का लैब टेस्ट, और 7 मरीजों को रिफर भी किया गया है। यहां पहुंचे 129 मरीज श्रम विभाग में पंजीकृत पाये गये, वहीं 194 मरीजों का पंजीयन हेतु आवेदन श्रम विभाग को प्रेषित किया गया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा 31 एएनसी, 18 पीएनसी, 1 ईसीजी की सुविधा भी मरीजों को दी गई है।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्लम क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य का जांच, उपचार, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श सुविधा निःशुल्क दिया जा रहा है। यूनिट में ओपीडी, प्रयोगशाला जांच के साथ दवा वितरण और लैब में 41 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम चिरमिरी में कुल 40 स्लम एरिया हैं जिनमें लिंक स्लम 9, नोटिफाइड स्लम 15 और गैर नोटिफाइड स्लम 16 हैं। इन स्लम एरिया में रहने वाले परिवारों की संख्या 6766 है। जिसकी कुल जनसंख्या 33830 है।

प्रदेश में मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम के माध्यम से झुग्गी बस्तियों के लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज होने से छोटी-छोटी बीमारी से जूझने वाले असंख्य परिवारों को राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरगामी सोच का परिणाम इस योजना से स्लम एरिया में रहने वाले परिवारों को उनके ही घरों के आसपास इलाज की सुविधा मिल रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट हर गली, हर द्वार पहुंचने लगी है।
as

+ There are no comments
Add yours