गाय के गोबर से नपा के एसएलआरएम सेन्टर में महिलाओ को मिला आमदनी के अतिरिक्त जरिया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


बैकुन्ठपुर नगर पालिका के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के द्धारा ने मशीन की मदद से गाय के गोबर का पवित्र लट्ठ तैयार किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल स्वच्छ ईंधन सहित पूजन समाग्रियो के तौर पर किया जा सकेगा। इसके अलावा भी यह कई तरह से उपयोगी है। छत्तीसगढ के कोरिया जिले के जिला मुख्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के प्रयास से गो संरक्षण को लेकर काम करने वाले के साथ साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के लिए जिवकोर्पाजन के लिए संसाधन के तौर पर उपलब्ध कराया है। समूह की महिलाओं ने गाय के गोबर से ऐसा लट्ठ तैयार किया है, जो स्वच्छ ईधन के तौर पर होने के साथ साथ पर्यावरण में वैकटिरिया नाषक के तौर पर पहले से जाना जाता है। बता दें कि हिंदू धर्म में गाय के मल (गोबर) को काफी पवित्र माना गया है। पूजा-पाठ से लेकर शवों को मुखाग्नि देने तक में इससे बने उपलों का इस्तेमाल होता रहा है।

नगर पालिका के सहयोग से तैयार किया जा रहा उत्पाद
बैकुन्ठपुर में महिलाओं के एक स्वयं सहायता समूह ने नगर पालिका बैकुन्ठपुर के सहयोग से ऐसी मशीन तैयार की है जो गोबर, सहित अन्य वस्तुओ के मिश्रण से लट्ठ तैयार करेगी। इसका बाजार में अलाव और तंदूर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि, इसमें विषाणु और जीवाणुओं को नष्ट करने की क्षमता तक दर्शायी गई है।

महिलाओ की बढेगी आमदनी
बैकुनठपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से गोबर की लटठ या स्टिक तैयार की जा रही है। मशीन में गोबर आदि के मिश्रण से लट्ठ बनाया जाता है। इससे महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां प्रतिदिन 600 से 700 किलो ग्राम गोर इक्कटठा किया जा रहा है । जबकि तैयार उत्पाद 10 रु प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जायेगा। मषीने बैकुन्ठपुर के तलवापारा के एसएलआरएम सेन्टर में समूह की महिलाओ के द्धारा तैयार किया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours