तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत केलहारी में गत दिवस शनिवार को सर्व सेन नाई समाज कोरिया द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत समाज के अतिथियों द्वारा सेन जी महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकचंद श्रीवास के आदेश अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष रामविलास ठाकुर के उपस्थिति में मनेंद्रगढ़ ब्लॉक का गठन किया गया । जिसमें उपस्थित सभी समाज के पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष एवं सदस्यों का नाम घोषणा की गई और प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें ग्राम पंचायत केलहारी निवासी अनिल ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
वहीं नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष एवं सदस्यों में काफी उत्साहित होकर समाज में सभी वर्गों के साथ मिलकर समाज हित में कार्य करने का निर्णय लिया गया व अपने अपने क्षेत्र के सभी सामाजिक बंधुओं के चहुमुखी विकास के लिए संकल्प लिया गया। इस बैठक कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में समाज के विकास के लिए अपना अपना विचार प्रस्तुत किए जिसमें सामाजिक उत्थान के साथ अपने अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है साथ ही समाज को शासन की मुख्यधारा से जोड़कर शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ सामाजिक बुराइयों को दूर कर एक सुंदर समाज का निर्माण कर रहा है ।
इस कार्यक्रम के दौरान टीपी ठाकुर भगवान दास बिजेन्द्र ठाकुर बृजेश ठाकुर अजय ठाकुर अशोक ठाकुर रमाशंकर ठाकुर मोहन ठाकुर अरविंद ठाकुर उमेश ठाकुर राजेन्द्र ठाकुर रामकृपाल ठाकुर रामप्रताप ठाकुर राधिका ठाकुर विद्यासागर राजकुमार रामकुमार गोरेलाल संतोष ठाकुर राधेश्याम संपत लाल पन्नालाल ठाकुर विनोद सेन सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours