तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने एक गरिमा मय कार्यक्रम का आयोजन करके सहारा महिला समूह को सिलाई मशीन व उससे संबंधित आवश्यक सामानों की पूरी सामग्री प्रदान की ।
इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए पूनम सिंह अध्यक्षा संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने कहा कि महिला समूह को स्वावलंबी के साथ स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पावदान वाली सिलाई मशीन प्रदान की गई है ।
पूनम सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि महिला समूह स्वयं मजबूत होने के साथ अन्य जरूरतमंद महिलाओं को भी सिलाई बुनाई में प्रशिक्षित करके उन्हें स्वरोजगार व मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल करें ।
संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र के इस पुनीत कार्य में पूनम सिंह के नेतृत्व में शबीहा अहमद ममिता दास सरोज सिंह मीना सिंह चौहान , द्रोपती गुप्ता मृणालनी बेहेरा , पुष्पा राय , श्रीमती सुनीता राय , कुसुमलता कुमार , विभा सिंह , संगीता सिन्हा, अर्चना गोलाइट व अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया
as

+ There are no comments
Add yours