तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
108 की सेवा अपने नाम के अनुरूप संजीवनी की भूमिका निभा रही है। स्थिति – परिस्थिति कैसे भी हो इन स्वास्थ्य कर्मियों का केवल एक ही उद्देश्य होता है मरीज का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें जल्द से जल्द हॉस्पिटल तक पहुंचाना।
ऐसा ही एक मामला सोमवार को मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम धनहर में देखने को मिला, जहां 108 की टीम ने तेज बुखार और रक्तश्राव से जूझ रही कजलंती बाई को रोड नहीं होने पर 1 किलोमीटर तक खाट से लेकर एम्बुलेंस तक लाए और प्राथमिक उपचार कर हॉस्पिटल पहुंचाया।
परिजनों ने सुबह तकरीबन 7:51 बजे 108 को कजलंती बाई के तबियत खराब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 के पायलट राम भारती और ईएमटी राहुल साहू तुरंत ही धनहर पहुंचे। पहुंचने के पश्चात दोनों ने देखा कि आगे का मार्ग पगडंडी वाला है और एम्बुलेंस का घर तक जाना संभव नहीं है। ऐसे में दोनों महिला के घर पहुंचे और उन्हें खाट के सहारे एक किलोमीटर पैदल चलकर लाये। इसके पश्चात बेहतर उपचार के लिए महिला को पीएचसी किल्हारी में एडमिट कराए।
as

+ There are no comments
Add yours