तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
शहर में सर्वसुविधा युक्त पोस्ट मार्डम भवन की कमी परेशानी का सबब बना हुआ है। गंदगी के कारण कुछ देर रूकना कष्टप्रद है। वही मृतक के परिजन को मजबूरन घंटों बाहर बैठना पड़ रहा है।
छांव की व्यवस्था नहीं :- मृतक के परिजन के लिए धूप व पानी से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मजबूरन गाड़ी या किसी अन्य जगह बैठ कर अपने आप को सुरक्षित करने का प्रयास करते नजर आते है।
आम रास्ते का अभाव :- पोस्ट मार्डम भवन पहुँचने के लिए अपना कोई रास्ता नहीं होने के कारण केंद्रीय चिकित्सालय आमाखेरवा प्रबंधन के रहमो करम पर रहना मजबूरी है। पोस्ट मार्डम भवन पहुँचने का रास्ता केंद्रीय चिकित्सालय परिसर होकर गुजरता है। जिस पर गेट में ताला लगे होने की स्थिति में चाबी के लिए सुरक्षा प्रहरी के पास जाना पड़ता है।
मेडिकल वेस्ट की भरमार :- पोस्ट मार्डम में उपयोग आने वाले गलब्स व दूसरे मेडिकल वेस्ट को भवन के दरवाजे के बाहर ही फेंका जा रहा है। यह मेडिकल वेस्ट आगे वाले समय में गंभीर बीमारी कारण बन सकता है।
as


+ There are no comments
Add yours