राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर बिलासपुर की खस्ता हालत देखते हुए और ठेकेदार के द्वारा धीमी गति से निर्माण कार्य किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया जिसमें कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ नहीं किए जाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर बिलासपुर- राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य लगभग 2 वर्षों से भी अधिक समय सेप्रारंभ किया गया है परंतु ठेकेदार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण सड़क निर्माण कार्य काफी धीमी गति व कछुआ की गती से किया जा रहा है ।
और जगह-जगह में डायवर्सन कर बड़े-बड़े खड्डे कर दिया गया है जिससे आने जाने वाले बड़ी ,छोटी वाहनों तथा मोटरसाइकिल तथाआम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
वही नगरी क्षेत्र लखनपुर में सड़क निर्माण नहीं होने से उड़ते धूल के गुब्बारों से व्यापारी काफी हल्का व परेशान हो रहे हैं इन सब परेशानियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर के मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के द्वारा आज दिन बुधवार को एसडीएम उदयपुर के नाम ज्ञापन तहसीलदार शिवानी जयसवाल को सौंपा गया जिसमें ठेकेदार के द्वारा अति शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए ।
सड़क से उड़ती धूल के गुब्बारओं तराहत मिले तथा आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया तथा यह भी उल्लेख किया गया कि है ।
इन सभी मांगों पूरा नहीं होने की स्थिति पर दिन शनिवार 27 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर -बिलासपुर का चक्का जाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल महामंत्री सत्यनारायण साहू यतेंद्र पांडे सहित तमाम कार्यकर्ता तहसील कार्यालय आज ज्ञापन सौंपा गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours