तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान ना तो जिम्मेदार मास्क लगाए नजर आये और ना ही कार्यक्रम में शामिल होने वाली लोगों को ही इस बात का ख्याल रहा है । इस दौरान किसी को भी सुरक्षित षारीरीक दूरी का पालन नही किया गया। विदित हो कि कोरोना महामारी से अभी पूरे देश समेत प्रदेष और जिले में एक बार फिर से पैर पसारता जा रहा है। लेकिन तमाम हिदायतों और चेतावनी के बाद भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी गाइडलाइन में भी यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हो रही है। उनसे लापरवाही के लिए जुर्माना भी वसूला जा रहा है। लेकिन लगता है छत्तीसगढ के कोरिया में आम लोगो को छोडिए अधिकारियों को भी इसकी चिंता नहीं है। रविवार को एक कार्यक्रम में जिले की डीएसपी मोनिका मरावी भी बीना मास्क के नजर आई। कोरिया जिले में विगत 6 दिनों के दौरान 70 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता समझ से परे है । इस दौरान जहां जिले में कोरोना अब शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से कोरोनावायरस टिप्स मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है वहीं पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना से ग्रसित मरीज सामने आने लगे हैं । अब तक जिले में कुल 5580 कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं जिसमें 5462 लोगों ठिक होकर घर जा चुके है । जबकि अब तक 42 लोगों की मौत कोरोना से होना भी लोगो को चिंतिति नही कर रहा है।
कोर्ट के आदेश का नहीं पालन
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमित मरीजों की संख्या भले ही कम हो गई है, लेकिन मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। कोविड टीका आने के बाद लोगों में इसका खौफ कम हो गया है। लोग सार्वजनिक स्थलों पर भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शहर में लगभग 95 प्रतिशत लोग बिना मास्क के घूमते दिखे, सरकारी कर्मचारी भी कोर्ट के आदेश का पालन करने में लापरवाह नजर आए।
बढते संक्रमण के बाद बेखौफ लोग
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के साथ लोग इसकी भयावहता से अनजान होते जा रहे हैं। उन्हें न तो संक्रमण का डर है और न ही खुद और परिवार के जान की फिक्र। जबकि संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सक मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन की सलाह दे रहे हैं। इसके बावजूद लोग बीमारी के खतरे से अनजान बने हुए हैं। बाजार, दुकान हर जगह लोग बिना मास्क के देखे जा सकते हैं। कोर्ट की ओर से बार-बार आदेश भी दिया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए।
टीका आने के बाद और बेखौफ हो गए लोग
संक्रमण के बीच कोरोना से बचाव के लिए टीका आने के बाद लोग और बेखौफ हो गए हैं। अब उन्हें डर नहीं लग रहा है। क्योंकि स्वास्थ्य टीका लगाना शुरू हो गया है। इससे अब समझ गए हैं कि टीकाकरण शुरू हो गया तो खतरा खत्म हो गया है।
आंकड़े पर एक नजर……
जिले में संक्रमण की स्थिति
अब तक मिले मरीज 5580
स्वस्थ हुए मरीज 5462
भर्ती मरीज 15
संक्रमण से मौत 42
आंकडो पर एक नजर……
14 मार्च – 10 पाॅजेटिव
13 मार्च – 11
12 मार्च – 11
11 मार्च – 09
10 मार्च – 17
09 मार्च – 12
वर्जन….
कार्यक्रम के दौरान एैसा हो गया होगा। अब जो हो गया सो हो गया।
मोनिका मरावी – डीएसपी कोरिया



+ There are no comments
Add yours