भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर के द्वारा सूरजपुर के बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

प्रदेश भाजपा के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर के द्वारा सूरजपुर के बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं हल्ला बोल कार्यक्रम कर कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय सूरजपुर, प्रेम नगर भैयाथान ,प्रतापपुर में भी धरना प्रदर्शन किया गया जिला मुख्यालय सूरजपुर के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि अन्य दाताओं के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है यहां के किसान प्रताड़ित है छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार किसानों के बची हुई धान की कीमत का तत्काल भुगतान करें और एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करते हुए किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जावे घोषणा पत्र के अनुसार कांग्रेसमें 2 वर्षों के पूर्व बचे हुए बोनस देने का वादा किया था परंतु 2 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी आज तक भुगतान नहीं किया गया जिसकी भुगतान तत्काल किया जावे l
पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू ने कहा कि कांग्रेसी सरकार के द्वारा गिरदावरी के बहाने जो किसानों का रकबा घटाने की कोशिश की जा रही है वह किसानों के खिलाफ षड्यंत्र है एक तरफ जहां मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं वहीं सरकार आंख मूंद कर सो रही है केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का किसान संशोधन विधेयक का हम पुरजोर समर्थन करते हैं, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को आगाह करते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं चलेगा कांग्रेस को किसानों से किए गए वादों को पूरा करना होगा नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर आकर सरकार का विरोध करने को तैयार हैं ,जिला पंचायत सदस्य महेश्वर पैकरा , महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह ,युवा मोर्चा महामंत्री संत सिंह ,वरिष्ठ नेता अनुप सिन्हा एवं पूर्व नपा अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सरकार द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किए जाने , ट्रांसफर उद्योग चलाने एवं आम जनता को प्रदेश सरकार के द्वारा किए जा रहे आम जनता के साथ शोषण के विरुद्ध अपनी बात रखी और कहा कि गांव-गांव जाकर अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आवाज उठाता रहेगा l कार्यक्रम को भाजपा नेता रणवीर सिंह, शशिकांत गर्ग, राम शिरोमणि साहू, बृजेश शर्मा तथा अन्य नेताओं के द्वारा भी राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर आवाज उठाई गई l भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद राजेश साहू तथा आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान ने किया l इस कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजवाड़े , बिश्रामपुर अध्यक्ष लीलू गुप्ता , लटोरी अध्यक्ष मोहन शर्मा किसान नेता धर्मपाल राजवाड़े ,श्रीमती श्यामा पांडे ,शांति सिंह, मोहिनी झा ,सरोज साहू ,संदीप अग्रवाल ,नारायण राजवाड़े रामानंद जायसवाल अरविंद मिश्रा भगवान मिश्रा आशुतोष दुबे ,नागेश्वर तिवारी दीनानाथ यादव भोग प्रसाद राजवाड़े ज्ञानचंद लालचंद कुर्रे आनंद सोनी विशंभर लाल यादव राजेश साहू दुर्गा गुप्ता हरिनंदन पासवान राजेंद्र पासवान राजू देवांगन यशवंत सिंह अशोक यादव अभय तिवारी सतबीर सिंह राजेश केसरी राघवेंद्र दुबे उपेंद्र सारथी धनंजय देवांगन सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours