तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिन शनिवार को दोपहर 1बजे चंदो निवासी मां -बेटे श्रीमती मुन्नी बाई पति स्वर्गीय रामकरण प्रजापति उम्र 45 वर्ष पुत्र बबलू प्रजापति पिता स्वर्गीय रामकरण प्रजापति 16 वर्ष द्वारा किसी आवश्यक काम को लेकर मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार क्रमांक सीजी 15 डीएफ 9434 से किसी काम को लेकर लखनपुर आए हुए थे –
तभी दोपहर लगभग 1:00 बजे ग्राम कोसंगा केचुल्हट नदी पानी भरकर पुलिया के ऊपर से लखनपुर की और टैंकर क्रमांक सीजी 04 जेसी 4471 के चालक उसी दरमियान विपरीत दिशा से आ रहे मां -बेटे मोटरसाइकिल में सवार सीसी सड़क के साइड की कोर से तारा मैं लगने से मोटरसाइकिल बैलेंस खो दिया और टैंकर के पिछले टायर में दोनों जाकर घुसे जिससे दोनों मां -बेटे दोनो टायर में दबने एवं फंसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई ।

वहीं टायर में फंसे मृतक बबलू प्रजापति पिता रामकरण प्रजापति उम्र 16 वर्ष को हाईवा बनाम टैंकर में टायर के अंदर बीचोबीच हंसने के कारण काफी मशक्कत के उपरांत पुलिस बल के द्वारा शव को बाहर निकाला ।
वहीं पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पानी भरे टैंकर लखनपुर से कटिंदा मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का ठेकेदार की है वही पानी टैंकर हाईवा के चालक हादसा होने के उपरांत मौके से फरार हो गया तत्पश्चात पुलिस द्वारा अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 304 (अ)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है पुलिस –
घर मे चिराग जलाने वाला भी कोई नहीं बचा
घर में दो ही सदस्य बचे थे उनका भी सड़क हादसा में मां बेटे की हो गई मौत लगभग 10 वर्ष पूर्व में पिता की हत्या कर मौत के घाट उतारा गया था तत्पश्चात मां बेटा दो ही लोग घर में थे तथा उसकी बहन लोग की विवाह हो चुकी थी अब घर में चिराग जलाने वाला भी कोई नहीं बचा
as

+ There are no comments
Add yours