तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगते ही एक बार फिर गुटखा-गुड़ाखू, सिगरेट जैसे नशीली चीजों के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे है। सरकार ने पिछले साल में लगे लॉकडाउन के दौरान थोक और चिल्लर विक्रेताओं पर पुलिस ने भी काफी शिकंजा कसने की कोशिश की हैं। लेकिन, इस बार फिर इन सामानों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। इसकी वजह से लॉकडाउन के दो दिनों में ही गुटखा, पान मसाला और गुड़ाखू के दाम आसमान पर पहुंच गया है।
आलम यह है कि बाजार बंद होने के बावजूद बैकुन्ठपुर के डबरीपारा, बसस्टैंड, स्कूलपारा के घरो पर स्थिति दुकानदारो द्धारा ये सामान एक 30 रु वाला गुडाखू 80 रु तो गुटखा 120 वाला 200रु में चोरी छिपे बेचा जा रहा है।
घरो से बेच रहे हैं गुड़ाखू
लॉकडाउन की वजह से बाजार में गुड़ाखू को लेकर फिर से मारामारी शुरू हो गई है। बड़े दुकानों में तो गुड़ाखू मिल रहा है पर रिटेल काउंटर से यह गायब हो चुका है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद 5 रुपए वाला गुड़ाखू 30 रुपए तक मिल रहे थे। अनलॉक के बाद इसकी कीमत कम होकर 10 रुपए तक हो गई थी। अब एक बार फिर से दामों में हुई वृद्धि ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है।
सिगरेट के भी दाम आसमान छू रहे रहे
जानकारी के मुताबिक 120 रूपए पुड़े में बिकने वाला गुटखा, 200 सौ रुपए । एवं पान मसालों और सिगरेट जैसे नशीली चीजों के दाम में भी वृद्धि हुई है।
दुगने दामों में बिक रहे
भले ही चोरी से पर थोक विक्रेता इन सामानों को दोगुना से तिगुने दामों में बेच रहे हैं। गुटखा के आदतों में जकड़े लोग 2 गुने ज्यादा दामों में भी खरीदते हैं। जिसकी वजह से अवैध कारोबारी अपना क्षेत्र फैलाते जाते हैं।
फिर व्यापारियों हो रहे मालामाल
गुटखा, सिगरेट व अन्य नशीली चीजों के दामों में तीन से चार गुना बढ़ोत्तरी कर व्यापारी जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। जिसके चलते व्यापारियों की किस्मत एक बार फिर खुल गई है। पिछली बार लगे लॉकडाउन के दौरान थोक और चिल्लर विक्रेताओं पर फिर से लॉकडाउन का फायदा उठाने में कोई कसर बाकि नहीं रखे है, इस बार थोक व चिल्लर विक्रेता सामान अपने दुकान से नहीं दे रहे बल्कि अलग-अलग जगहो पर पहुंचाकर माल दे रहे है ।
प्रशासन कसे शिकंजा तब लगेगी रोक
कुछ व्यापारी नकली माल भी बड़ी आसानी से खपा देते है। ऐसे लोगों पर अगर प्रशासन शख्ती करना चाहें तो ऐसे मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसा जा सकता हैं और काफी मात्रा में माल भी जब्त किया जा सकता हैं। फिलहाल, पुलिस प्रशासन मेन रोड पर चेकिंग कर रही है तो कुछ चेकिंग के नाम पर चालानी कार्रवाई तो कर रही है पर इनकी नजर दुकानदारों पर नहीं पड़ रही है ना ही कोई कार्रवाई हो रही है। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
दुकानदार कर रहे मनमानी
भुक्तभोगी उपभोक्ताओं में अधिकांश दिहाड़ी मजदूर, सामान्य श्रमिक, सीमित वर्ग के लोग होते हैं। उनका कहना है कि 5 रु की तंबाकू 20 रु का, 5 रु के गुड़ाखू को 30 से 40 रु और 5 का गुटका 15 रु में बिकने लगा है। श्रमिक वर्ग की गाढ़ी कमाई दुकानदारों के जेब में जा रही है। प्रष्न यह है कि पांच गुना कीमतें किस किस के बीच बट रही है। बताया जाता है कि निर्माता कंपनियां अपने उत्पाद को एमआरपी रेट में ही दे रही है। किंतु दुकानदार अधिक कीमतों की राशि बैठ कर उपभोक्ताओं की जेब ढीली कर रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours