एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र क्षेत्रीय चिकित्सालय में आरंभ हुआ कोविड- केयर सेंटर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जनमानस को मदद पहुंचाने के उद्देश्य एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र द्वारा कदम बढ़ाकर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय चिकित्सालय कुरासिया चिरमिरी के एक भाग में कोविड-19 सेंटर की शुरुआत की गई है जिसमें प्रशासन की मंशा अनुसार ज्यादा से ज्यादा कोविड- आइसोलेशन बेड उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है उक्त जानकारी देते हुए श्री डीके बेहरा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ने बतलाया है कि जिला प्रशासन के सुझाव पर एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय चिकित्सालय कुरासिया के एक भाग में महिला एवं पुरुष रोगियों के लिए प्रथक प्रथक बने वार्डो व अन्य आवश्यक कमरों को समाहित कर के नियमों का पालन करते हुए कोविड- केयर सेंटर का निर्माण किया गया है । जिसके बाद अब एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को करो ना के प्रभाव में आने के बाद अन्य स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि क्षेत्रीय चिकित्सालय में आरंभ हुए कोविड- केयर सेंटर में ही कोरोना प्रभावितों का इलाज संभव होगा श्री बेहरा ने बताया कि इस कोविड- केयर सेंटर को पूरी तरह से क्षेत्रीय चिकित्सालय कुरासिया से अलग कर दिया गया है साथ ही यहां आने जाने के लिए भी रास्ते अलग बनाए गए हैं

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours