करोना मरीज के बढ़ते ग्राफ पर सख्त हुई एस डी एम। जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू व अन्य प्रतिनिधि बैठक में रहे मौजूद ।

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

ग्रामीण क्षेत्रों में करोना के बढ़ते मामले को ले कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेंद्रगढ़ नयन तारा सिंह तोमर व जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश साहू की उपस्थित में पंचायत भवन नागपुर में आवश्यक बैठक आहूत की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नयन तारा सिंह तोमर ने बैठक में करोना महामारी को रोकने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया । साथ ही प्रशासन की गाइड लाइन का सख्ती से पालन हो और नियम ना मानने वालों पर कठोर कार्यवाही करने का निर्देश प्रदान किया ।

होम आइसोलेट करोना मरीज का जाना हाल – –

ग्राम पंचायत नागपुर व आसपास करोना मरीज जो घर पर ही आइसोलेट है उन मरीजों के निवास स्थान जा कर‌ एस डी एम मनेंद्रगढ़ ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं स्वास्थ्य विभाग को होम आइसोलेट मरीजों के बेहतर देखभाल का निर्देश दिया । इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू , नायब तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर प्रभारी डॉ॰ राहुल मिश्रा , आर आई राम सिंह , पटवारी विजय , पोडी थाना प्रभारी जनक लाल कुर्रे , चौकी प्रभारी सुबल सिंह एवं ग्राम नागपुर , लाई , सेमरा व मुख्तियार पारा के सरंपच व सचिव उपस्थित रहे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours