तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिले में सख्ती के साथ लॉकडाउन को लागू कराना होगा पर ऐसा हो नहीं रहा है। जिला मुख्यालय की तरह प्रदेष के सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही पर एक दो दिन को छोड अंकुश नहीं लग पाया है। जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद प्रशासन इसे प्रभावी रूप से अमल में नहीं ला सका है। लॉकडाउन के आदेश में कई तरह के निर्देश जारी किए जाते हैं पर जमीनी रुप से पालन नहीं हो रहा है। जिले के मध्य प्रदेष की सीमा क्षेत्र से जुड़े हुए वेंकट नगर और रामनगर थाना अंतर्गत राजनगर स्टेडियम के पास एमपी छत्तीसगढ़ की सीमा को आंतरिक मार्ग सील न करने के कारण लोगों का आवागमन जारी है। इन क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राजनगर मध्य प्रदेश की अंतिम छोर पर बसा हुआ है जिस पर रामनगर थाना अंतर्गत रामनगर व बरतराई बॉर्डर को सील भी किया गया है।
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान स्टेडियम तिराहे को प्रशासन द्वारा सील किया गया था इस बार यहां से आवाजाही ना बंद किए जाने से लोग इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। इन ईलाको के कारण जिले में भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है ।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 8 मई से सख्त निर्देश देते हुए बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के किसी भी व्यक्ति का आना-जाना पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया है जिसके कारण लोग राजनगर के पालकीमाडा मार्ग व राजनगर स्टेडियम होते हुए खोंगापानी, लेदरी एवं मनेंद्रगढ़ मार्ग से आवागमन कर रहे हैं । राजनगर स्टेडियम व पालकीमाडा के मार्ग को अगर सील नहीं किया गया तो और भी ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। रोजाना इन दोनो मार्गो से सैकड़ों लोगों का आना-जाना बना रहता है।
as

+ There are no comments
Add yours