कन्टेनमेंट जोन एवं जिला व पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी का दिख रहा असर, लगातार चैथे दिन कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरिया जिले में 20 मई को हुए कोरोना टेस्टिंग में कुल 407 पॉजिटिव मामलों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 1737 सैंपल लिए गये, जिसके अनुसार आज का पॉजिटिविटी रेट 23 प्रतिशत रहा। लगातार जिले में आज चैथे दिन कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है। बीते पांच दिनों से अब तक कोरिया जिले में 19 मई को कुल 1883 कोरोना सैंपल में 436 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई। जिसमें पॉजिटिविटी रेट 23 प्रतिशत रहा है। 18 मई को कुल 1823 सैम्पल में 500 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई जिसमें पॉजिटिविटी रेट 27 प्रतिशत रहा, 17 मई को कुल 1862 सैम्पल में 556 कोरोना पॉजिटिव – पॉजिटिविटी रेट 29 प्रतिशत, 16 मई को कुल सैम्पल 1047 में 454 कोरोना पॉजिटिव – पॉजिटिविटी रेट 43 प्रतिशत रहा है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा जिले में कन्टेनमेंट जोन अवधि को बढ़ाते हुए 31 मई तक घोषित की गई है। जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक टेस्टिंग की जा रही है जिससे प्रारम्भिक चरण में ही संक्रमित की पहचान कर ली जाए। इसके साथ ही रैंडम सैंपलिंग के जरिये चैक चैराहों, सड़कों पर तथा सार्वजनिक स्थानों पर भी टेस्टिंग की जा रही है। जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा भी आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours