पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने पुलिसकर्मियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की दिलाई शपथ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी आतंकवाद का विरोध करने की शपथ लेते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। समाज व लोगो के जीवन को बचाना ही हमारा कर्तव्य हैं। इसलिए हम सब मिलकर निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी धर्मों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम करने व मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं और एक अच्छे समाज निर्माण में हम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर सहित पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours