तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर के सामुदायिक भवन परिसर में 10 अक्टूबर दिन शनिवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि विधेयकों तथा किसान मजदूर बचाओ ऑनलाइन वर्चुअल रैली में श्रम कल्याण मंत्री शफी अहमद सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्गीय डॉक्टर त्रिपाठी के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया बाद इसके ऑनलाइन वर्चुअल रैली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रिमंडल के सदस्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूदगी में आयोजित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल किसान सम्मेलन मैं लखनपुर ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया इस रैली को प्रदेश के मुख्य भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा संबोधित किया गया केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित 3 किसान विधेयकों किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सुविधा विधेयक 2020 किसान सशक्तिकरण और संरक्षण मूल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक 2020 आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक 2020 के विरोध में राजीव भवन से जूम एप से प्रसारित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में लखनपुर में भी श्रम कल्याण मंत्री शफी अहमद सहित कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खा लिया कॉन्फ्रेसिंग लखनपुर सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित की गई थी इस दौरान सामुदायिक भवन परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई ।सोशल डिस्टेंसिंग और मांस का उपयोग करते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह, देव , मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता एल्डरमैन शराफत अली ,शशि पांडे, जनपद अध्यक्ष मोनिका सिंह पैकरा, लखनपुर ब्लक सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रयाग सिंह, अशफाक खान, इरशाद खान, मुजीब खान, मुकेश सिंह ,जगरोपन यादव, धर्मेंद्र झारिया, अमित बारी, मुकेश सिंह महेश नायर,संतोष साहू, राम सुजान द्विवेदी, लखनपुर ब्लॉक किसान मोर्चा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ,जगरोपन यादव, धर्मेंद्र झारिया रुस्तम खान रमजान खान , जनपद सदस्य , सरपंच, पंच गण, बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं के विचार को ध्यान से सुना। बाद इसके श्रम कल्याण मंत्री सफी अहमद कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य देव ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव ने कार्यकर्ताओं तथा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 3 कृषि विधेयक कानून का पुरजोर विरोध करने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों द्वारा लगातार इस बिल का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तथा कांग्रेस की सरकार किसानों की हितैसी सरकार है।
ashok

+ There are no comments
Add yours