लखनपुर गनेशपुर मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर युवक घायल जिला अस्पताल रिफर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गणेशपुर मुख्य मार्ग में 10 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर निवासी इम्तियाज पिता स्वर्गीय जुम्मन उम्र लगभग 34 वर्ष जो ग्राम महंगाई से लखनपुर आ रहा था इस दौरान ग्राम गणेशपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस 108 के माध्यम से युवक को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उपचार के लिए भिजवाया गया।डॉक्टरों ने युवक के पैर टूटने तथा सिर में गंभीर चोट होने के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।

asb

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours