तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
इन दिनों क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से काफी आक्रोशित हैं। ग्रामिण क्षेत्रो की बात करे तो हालात और भी बदतर नजर आते हैं। वही पर अब बीते 6 महिने से बैकुन्ठपुर नगर पालिका के केनापारा, घुटनपारा, हररापारा, गढेलपारा आदि कई वार्डो में लोगों का कहना है कि आए दिन बिना सूचना दिए बिजली कटौती की जा रही है। वहीं पिछले 6 महिनो से भी अधिक समय से लो-वोल्टेज की समस्या से भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। नगर पालिका क्षेत्रो तक बिजली आपूर्ति ही सही ढंग से नहीं होगी। सरकारी दफ्तरों से लेकर किसानों के खेतों में बिजली की जरुरत होती है। बावजूद इसके लोगों को सरप्लस बिजली आपूर्ति की बात झूठी साबित होती जा रही है। लोगों ने कहा कि, सलका सब स्टेशन होने के बाद भी यहां पर आए दिन बिजली कटौती की जा रही है। तो बाकि गांवों का हाल बेहतर समझा जा सकता है। इस संबंध में विभाग का रट राटाया जवाब मिलता है कि लोड सेटिंग के कारण बार-बार बिजली कट रही है।
बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से ग्रामीणों में आक्रोश
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours