तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
प्रखर समाचार के प्रधान संपादक दीपक लखोटिया की माता जमुना बाई लखोटिया पति स्व. मोहन लाल लखोटिया (99 वर्ष) का सोमवार को रायपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सिहावा रोड स्थित प्रखर समाचार निवास स्थान से निकलेगी। शांतिघाट में अंत्येष्टि की जाएगी।
जमुना बाई लखोटिया पिछले 2-3 दिनों से अस्वथ्य चल रही थीं। धमतरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मेजर अटैक आने के बाद उन्हें उपचार के लिए रविवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। वे राहुल लखोटिया, विशेष लखोटिया की दादी, देवेन्द्र राठी की सास तथा धर्मसेना के प्रदेश संयोजक सुबोध राठी की नानी थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर छा गई।

+ There are no comments
Add yours