चोरो ने पीडीएस दुकाने का शटर तोड किया राशन पार

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

ग्राम पंचायत चैनपुर में रखें चक्कर योजना लगभग 9 क्विंटल अज्ञात चोरों के द्वारा लगे शटर में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है वही इसकी शिकायत पुलिस थाने पर की वही शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक पूरे मामले में नदारद दिखे वहीं सरपंच सक्रिय रहे यह एक संदेहास्पद चोरी की घटना बताई जा रही है। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में बीते दिनों दिन सोमवार को शासकीय उचित मूल्य दुकान में रखें 9 बोरी शक्कर वजन जिसका 4.50 क्विंटल वही 7 बोरी चना जिसका वजन लगभग 3:50 क्विंटल अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दी गई है
मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार आज दिन मंगलवार को सरपंच पति राकेश सिंह पैकरा अपने कार्य से उदयपुर की ओर जा रहा था तभी रास्ते पर उचित मूल्य दुकान का शटर उठा हुआ एवं ताला टूटा हुआ देख वितरण संतोष सिंह को फोन कर इसकी जानकारी दी गई तत्पश्चात संतोष सिंह एवं सरपंच पति राकेश सिंह पैकरा मौके पर पहुंच देखा कि उक्त उचित मूल्य दुकान से 9 बोरी शक्कर एवं 7 बोरी चना की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा की गई है जिसके पश्चात इसकी सूचना लखनपुर थाने में सरपंच पति राकेश सिंह एवं वितरक संतोष सिंह के द्वारा दिया गया।
क्योंकि जिला सहकारी समिति उदयपुर के द्वारा ग्राम पंचायत चैनपुर का शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन प्रेम राजवाड़े को सौंपा गया है और बताया गया कि उक्त राशन दुकान की चाबी गांव में है सरपंच के यहां दिया जाता है और उक्त पूरी चोरी की घटना में प्रार्थी के रूप में ग्राम के सरपंच का नाम आने से और सेल्समेन का नाम कहीं नहीं आने से यह चोरी संदेहास्पद लग रहा है।
ग्रामीणों के द्वारा उक्त चोरी का पंचनामा में शामिल छबीलाल सिंह संजय सिंह एतवार सा रामधन अवधेश सिंह महेश केंद्र राम घर भरण उपस्थित थे। वहीं लखनपुर थाने से उक्त चोरी की जांच में सहायक उपनिरीक्षक श्री यादव आरक्षक दशरथ राजवाड़े मौके पर पहुंचे उक्त चोरी की सूक्ष्म जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours