तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आज कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा । इस दौरान पूर्व श्रममंत्री भैयालाल राजवाडे की अगुवाई में अन्य भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है।
अपने प्रदर्शन में भाजपाइयों ने यह धान की खरीदी को एक नवम्बर से किये जाने की मांग कि है, साथ ही खेतों में किसान का रकबा काटे जाने पर भी सवाल उठाये। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय किसानों से जो वादा किया था उसको लेकर धान का समर्थन मूल्य अंतर की राशि का एक साथ भुगतान क्यो नही किया गया?
प्रदर्शन में भाजपाइयों ने कां्रगेस सरकार पर गुनाहगारो को शरण देने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर कोरोना महामारी में उचित स्वास्थ्य और मृत्यु दर छुपाने का आरोप लगाया है। भैयालाल राजवाडे ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी व किसानों की मांगों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के हित में लाए कृषि बिल का कांग्रेस सरकार झूठा प्रचार कर किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। इसको लेकर भाजपा जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों में दोपहर एक से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें किसानों की मुख्य मांगे शासन द्वारा धान खरीदी एक नवंबर से शुरू करने, कांग्रेस सरकार के जन घोषणा पत्र के अनुसार दो वर्ष का बकाया बोनस तत्काल किसानों को दें। उन्होने कहा कि गत वर्ष धान खरीदी की अंतर राशि की दो किस्तों को एकमुश्त भुगतान करने, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए फसल की क्षतिपूर्ति शासन से किसानों को दिया जाए।
इसके अलावा गिरदावरी व अन्य अनुचित कारणों से किसानों का रकबा कम न करने, केंद्र सरकार 60 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने को तैयार है ऐसे में राज्य सरकार को 15 क्विंटल की सीमा के बदले 20 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की जाए। बीज उत्पादक किसानों का बीज निगम से पूर्व के दो वर्ष का बोनस का भुगतान किया जाए, गन्ना किसानों के आर्थिक उन्नायन की ओर तत्काल प्रबंध करने व नकली दवाई, खाद निर्माता व विक्रेताओं को पड़ताल कर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग है। धरना में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल सहित धरना-प्रदर्शन में जिले के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours