तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सरगुजा संभाग के कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरी साहू के दिशा निर्देशानुसार संगठन के संभागीय अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के सहमति और सभी के उपस्थिति में अशोक मानिकपुरी को कोरिया जिले के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है । संगठन के सारे कर्मचारी ने मानिकपुरी पर भरोसा जताते हुए कहां की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे । इस दौरान कर्मचारियों के हर्ष उल्लास का माहौल रहा। संभागिय अध्यक्ष प्रभाकर ने बताया कि संगठन सभी कर्मचारीयो ने मिलकर अध्यक्ष को चुना है अध्यक्ष अपने पद की गरिमा बनाते हुए कोरिया जिला में संगठन को विस्तार कर क्षेत्र में सार्थक प्रयास संचालन में सहयोग करेंगे।

+ There are no comments
Add yours