तहकीकात न्यूज @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज
सौपे ज्ञापन में धान की कीमत की कुल राशि किसानों को एकमुश्त दिए जाने, प्रति एकड़ न्यूनतम 20 क्विंटल धान खरीदी जाने, 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू किए जाने दो वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान से किए जाने, धान का रकबा कम करने की कवायद बंद करने,, भंडारण परिवहन के नाम पर किसानों के प्रताड़ना नहीं किए जाने एवं पीड़ित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया वहीं पैदल मार्च भी किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दुबे,गौतम सिंह,रोशन लाल मनी,अजीत सिंह,दिलीप सोनी,अनूप गुप्ता, विनय यादव ,दीपक जयसवाल लालचंद जयसवाल जवाहर यादव बिगन सिंह नंदलाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

+ There are no comments
Add yours